पैदा हुआ बिना फेस का बच्चा, डाक्टर ने दिया अजीब जबाव

Edited By Tanuja,Updated: 26 Oct, 2019 05:19 PM

negligent doctor suspended baby born missing nose eyes skull

पुर्तगाल से डॉक्टर की लापरवाही एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। पुर्तगाल के एक डॉक्टर ने एक महिला की डिलीवरी की।महिला ने जिस बच्चे को जन्म दिया ...

 

लिस्बन: पुर्तगाल से डॉक्टर की लापरवाही एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। पुर्तगाल के एक डॉक्टर ने एक महिला की डिलीवरी की।महिला ने जिस बच्चे को जन्म दिया उसकी नाक, आंख, कान और यहां तक कि चेहरा ही नहीं था। इस बच्चे का जन्म 7 अक्टूबर को हुआ और अब उसका नाम रॉड्रिगो रखा गया है। बच्चे के जन्म के बाद कपल ने पुर्तगाल मेडिकल काउंसलिंग से डॉक्टर की शिकायत की, जिसके बाद डॉक्टर पर 6 महीने तक प्रैक्टिस न करने की पाबंदी लगा दी गई है।

 

पुर्तगाल न्यूज़ के मुताबिक डॉक्टर का नाम डॉ. आर्तुर कारवाल्हो है और ऐसा पहली बार नहीं है जब डॉक्टर के खिलाफ कोई शिकायत हुई हो। इससे पहले भी प्रसूति विशेषज्ञ इस डॉक्टर के खिलाफ चार और शिकायतें हो चुकी हैं। बच्चे के माता-पिता ने आरोप लगाया कि डॉ. आर्तुर ने प्रेग्नेंसी के दौरान तीन अल्ट्रासाउंड किए, लेकिन बच्चे में कोई कमी नहीं बताई। छठे महीने में तीसरे अल्ट्रासाउंड के बाद माता-पिता को बच्चे के चेहरे के कुछ हिस्से (अल्ट्रासाउंड पर) नहीं दिखाई दिए, जिसके बारे में दोनों ने डॉ. आर्तुर से बात की।

 

रॉड्रिगो की मासी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड में बच्चे के चेहरे के कुछ हिस्से न दिखने पर डॉक्टर ने उन्हें बताया कि मां के पेट में मौजूद ग्लूड की वजह से कभी-कभी अल्ट्रासाउंड में बच्चे के कुछ अंग नहीं दिखते। संतुष्ट न होने पर बच्चे के मां ने किसी और क्लिनिक से अल्ट्रासाउंड कराया। वहां, उन्हें बच्चे के कुपोषित होने की बात कही गई, लेकिन इसके बावजूद डॉ. आर्तुर कारवाल्हो ने माता-पिता दोनों को बताया कि सब ठीक है, चिंता न करें।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!