Edited By Pardeep,Updated: 23 Jan, 2019 11:55 PM
उत्तर नाईजीरिया के अशांत जामफारा राज्य में सैनिकों ने हाल ही चलाए गए अभियानों में 58 डकैतों को मार गिराया है और बंधक बनाकर रखे गए 75 लोगों को मुक्त कराने में सफलता हासिल की है। सेना के प्रवक्ता क्लीमेंट आबिदे ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि...
अबुजा: उत्तर नाईजीरिया के अशांत जामफारा राज्य में सैनिकों ने हाल ही चलाए गए अभियानों में 58 डकैतों को मार गिराया है और बंधक बनाकर रखे गए 75 लोगों को मुक्त कराने में सफलता हासिल की है।
सेना के प्रवक्ता क्लीमेंट आबिदे ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि एक सैन्य अभियान के दौरान सैनिकों का सामना शरान डाजी गुट के डकैतों से हुआ और दोनों तरफ से भारी गोलाबारी हुई जिसमें 58 डकैत मारे गए और एक अन्य को जीवित पकड़ लिया गया। यह मुठभेड कई घंटों तक चली। इस दौरान दो सैनिकों और दो अन्य प्रहरियों की मौत हो गई तथा आठ सैनिक और छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।