विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.43 करोड़ पार, इटली में हालात बेकाबू

Edited By Tanuja,Updated: 16 Nov, 2020 12:23 PM

number of corona infects in the world crosses 54 4 million

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों में के बीच विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.43 करोड़ के पार हो गई ...

इंटरनेशनल डेस्कः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों में के बीच विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.43 करोड़ के पार हो गई है और इस महामारी से अब तक 13.17 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (CSSE) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 54,369,609 लोग संक्रमित हुए हैं और 13,17,131 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका इस महामारी से संक्रमितों और मृतकों के मामले में यह पहले स्थान पर है और संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों के मामले में तीसरे स्थान पर है।


अमेरिका में अब तक 11,036,937 लोग संक्रमित
अमेरिका में अब तक 11,036,937 लोग संक्रमित हुए हैं और 246,214 मरीजों की मौत हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,548 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 88.45 लाख के पार पहुंच गई और स्वस्थ होने वालों की संख्या 82.49 लाख से अधिक हो गई है। इस दौरान 435 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,30,070 हो गया। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 13,738 कमी आने के बाद यह संख्या घटकर 4,65,478 रह गई है। ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और इससे मुक्ति पाने और मृतकों के आंकड़े में दूसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 58.63 लाख से पार हो गई  है जबकि 165,798 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

 

फ्रांस, स्पेन में  महामारी का जोर
फ्रांस में अब तक 19.15 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए है और 42,601 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 19.10 लाख से ज्यादा हो गई हैं और अब तक 32,885 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 14.58 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 40,769 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अभी तक करीब 13.72 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 52,026 लोगों की मौत हो चुकी है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक करीब 13.10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 35,436 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

मेक्सिको में 98,542 लोगों की मौत
कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 11.98 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,031 लोगों ने जान गंवाई है। यूरोपीय देश इटली में 11.78 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 45,229 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 10.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 98,542 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.34 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 35,177 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 8.02 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं तथा 12,573 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से अबतक 7.62 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,493 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में 7.51 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 20,241 लोग काल के गाल में समा गए हैं। पोलैंड में संक्रमण के 7.12 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 10,348 लोगों की मौत हो गई है।

 

संक्रमितों के मामले में बेल्जियम से आगे निकला यूक्रेन 
यूक्रेन संक्रमितों के मामले में बेल्जियम से आगे निकल गया है जहां संक्रमितों की संख्या 5.51 लाख से अधिक है तथा 9,904 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में कोरोना से 5.35 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 14,421 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली में कोरोना से 5.31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,819 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.19 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 11,670 तक पहुंच गया है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 4.67 लाख से अधिक हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 15,211 तक पहुंच गई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4.60 लाख से अधिक हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 6,208 तक पहुंच गया है।

 

नीदरलैंड, बंगलादेश में  4.30 लाख से अधिक  केस
नीदरलैंड में कोरोना से 4.54 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,559 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.32 लाख से अधिक हो गई है और 6,194 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक करीब 4.14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,507 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.07 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,832 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.52 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,092 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.59 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 7,160 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

 

इटली में स्थिति गंभीर
इटली में  तेजी से संक्रमण बढ़ने के कारण स्थिति गंभीर होने लगी है और अस्पताल मरीजों से भरने लगे हैं। हालात कितने खराब हैं इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि नेपल्स अस्पताल के टॉयलेट में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला। इसका वीडियो वायरल होने के बाद यह अस्पताल काफी सुर्खियों में रहा। वीडियो एंटोनियो कार्डारेली अस्पताल का है, जहां काफी संख्या में मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है, जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। अमीर उत्तरी क्षेत्रों के विपरीत, दक्षिणी इटली में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है। पिछले 10 सालों में 16,000 स्वास्थ्य कर्मचारियों को हटा दिया गया। मार्च-अप्रैल में कोरोना विस्फोट के दौरान इटली के दक्षिण क्षेत्र पर ज्यादा असर नहीं पड़ा था। कैंपनिया क्षेत्र में स्थिति काफी खराब हो गई है। यहां एक अक्टूबर को अस्पतालों में मरीजों की संख्या 421 थी। शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 2,153 हो गई। 183 लोग वर्तमान में आइसीयू में हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!