पाक ने LOC पर बगैर उकसावे के फायरिंग को लेकर भारतीय दूत को किया तलब

Edited By Pardeep,Updated: 07 Apr, 2018 10:26 PM

pak summoned indian envoy over firing without loc

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय बलों द्वारा कथित तौर पर बगैर उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने के विरोध में यहां भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने सिंह को तलब किया है।...

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय बलों द्वारा कथित तौर पर बगैर उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने के विरोध में यहां भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया। 

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने सिंह को तलब किया है। उन्होंने निकैल सेक्टर में बगैर उकसावे के किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन की निंदा की। फैसल ने आरोप लगाया कि नियंत्रण रेखा ( एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आबादी वाले इलाकों पर भारतीय बल भारी हथियारों से लगातार निशाना लगा रहे हैं। 

उन्होंने दावा किया कि साल 2017 से भारत द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में अभूतपूर्व वृद्धि की जा रही है। उस साल भारतीय बलों ने संघर्ष विराम का 1,970 बार उल्लंघन किया था। उन्होंने कहा कि नागरिक आबादी वाले इलाकों को जानबूझ कर निशाना बनाना निंदनीय और मानव की गरिमा , अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों और मानवीय कानूनों के प्रतिकूल और है। उन्होंने भारत से 2003 के संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने का अनुरोध किया।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!