ब्रिटेन जा रही पाकिस्तानी एयरलाइंस की फ्लाइट में महिला कर्मचारी से बदसलूकी

Edited By ,Updated: 13 Apr, 2017 07:14 PM

pakistan airline stewardess abused harassed on flight to uk

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक फ्लाइट में एक महिला विमानकर्मी से गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने का...

लंदन: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक फ्लाइट में महिला विमानकर्मी से गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। 

जानकारी मुताबिक, पाकिस्तानी मूल के 5 लोगों का एक समूह बुधवार को फ्लाइट संख्या PK-791 से इस्लामाबाद से बर्मिंघम जा रहा था। सफर के दौरान जब इस समूह के 2-3 लोगों ने शौचालय में जाकर धूम्रपान करना शुरू कर दिया तब फ्लाइट स्टुवर्ड ने उन लोगों के इस व्यवहार पर आपत्ति जताई तो उन लोगों ने उस महिला कर्मी से बदतमीजी और गाली गलौच करनी शुरू कर दी।


महिला कर्मी ने पायलट को इस घटना की जानकारी दी। पायलट ने बर्मिंघम में विमान की लैंडिंग के बाद पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी और इसके बाद पुलिसकर्मियों ने घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ करनी शुरू की और इस समूह में से एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!