इस्राइली सैनिकों को टक्कर मारने की कोशिश करने वाले फलस्तीनी को मार गिराया

Edited By Isha,Updated: 02 Jun, 2018 05:46 PM

palestinian woman trying to hit israeli soldiers

पश्चिमी तट के शहर हेबरोन में अपनी कार से इस्राइली सैनिकों को टक्कर मारने की कोशिश कर रहे एक फलस्तीनी व्यक्ति को आज मार गिराया गया। सेना ने एक बयान जारी कर बताया

यरुशलमः पश्चिमी तट के शहर हेबरोन में अपनी कार से इस्राइली सैनिकों को टक्कर मारने की कोशिश कर रहे एक फलस्तीनी व्यक्ति को आज मार गिराया गया।       सेना ने एक बयान जारी कर बताया ,1 आतंकवादी ने मौके पर मौजूद आईडीएफ सैन्य टुकड़ी के ऊपर अपना वाहन चढ़ाने की कोशिश की। जवाब में सैनिकों ने आतंकवादी पर गोली चला उसे मार गिराया। आई.डी.एफ. का कोई भी सैनिक घायल नहीं हुआ।

सेना के एक प्रवक्ता के मुताबिक कथित हमलावर फलस्तीनी था। इस्राइली सैनिकों ने कल गाजा सीमा बाड़ के पास 21 वर्षीय फलस्तीनी महिला को मार गिराया था। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार को हुई झड़प में इस्राइली गोलीबारी में अन्य 40 फलस्तीनी घायल हो गए थे। इस्राइली सेना ने आज कहा कि आईडीएफ गोलीबारी में असैन्य नागरिकों के मारे जाने की घटनाओं को करीब से देखा जा रहा है।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!