न्यूजीलैंड और दुनिया के लोगों ने देखी 'सुपर ब्लड मून' की घटना

Edited By Pardeep,Updated: 26 May, 2021 09:28 PM

people of new zealand and the world witnessed  super blood moon  incident

न्यूजीलैंड और दुनिया के लोगों ने बुधवार को ‘सुपर ब्लड मून'' का नजारा देखा जो पूर्ण चंद्रग्रहण के साथ सामान्य से अधिक चमकीला होने का मिश्रण था। जब चांद आधा हुआ तो यह श्वेत-श्याम

वेलिंगटनः न्यूजीलैंड और दुनिया के लोगों ने बुधवार को ‘सुपर ब्लड मून' का नजारा देखा जो पूर्ण चंद्रग्रहण के साथ सामान्य से अधिक चमकीला होने का मिश्रण था। जब चांद आधा हुआ तो यह श्वेत-श्याम 'कुकी' की तरह नजर आया। लोग इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए पहले से ही उत्सुक थे। पूर्ण चंद्रगहण जहां लगभग 15 मिनट तक रहा, वहीं समूची खगोलीय घटना पांच घंटे तक चली। 
PunjabKesari
न्यूजीलैंड में आज मौसम साफ था जिससे लोगों ने आकाश में हुई इस खगोलीय घटना का पूरा लुत्फ उठाया। ऑस्ट्रेलिया में भी मौसम साफ था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में बारिश और बादलों ने चंद्रग्रहण देखने का इंतजार कर रहे लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जापान में भी बादल छाए रहने की वजह से लोग इस घटना को नहीं देख पाए। 
PunjabKesari
प्रशांत और पूर्वी एशिया के कुछ हिस्सों में यह घटना आधी रात से पहले दिखाई दी तो वहीं हवाई और उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी हिस्से में यह सुबह के समय दिखाई दिया। अमेरिका के पूर्वी तट क्षेत्र के लोगों को भी निराश होना पड़ा क्योंकि खगोलीय घटना के समय चंद्रमा अस्त और सूर्य का उदय हो रहा था। यूरोप, अफ्रीका और पश्चिम एशिया के लोग भी इस नजारे को नहीं देख पाए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!