65 लाख में बिका कबूतर, हैरान कर देगी खासियत

Edited By Updated: 10 Mar, 2019 06:27 PM

pigeon racing is becoming famous in iraq

कभी सुना है कि एक कबूतर की कीमत 65 लाख रुपए भी हो सकती है । लेकिन ये सच है कि कुछ समय पहले एक कबूतर लगभग 65 लाख रुपए में बिका था। हैरान हो रहें होंगे कि ऐसी क्या खासियत है ..

इंटरनैशनल डैस्कः कभी सुना है कि एक कबूतर की कीमत 65 लाख रुपए भी हो सकती है । लेकिन ये सच है कि कुछ समय पहले एक कबूतर लगभग 65 लाख रुपए में बिका था। हैरान हो रहें होंगे कि ऐसी क्या खासियत है इस कबूतर में कि जिसके खरीददार ने इतनी बड़ी कीमत चुका कर इसे खरीदा। दरअसल मामला कबूतर रेसिंग से जुड़ा हुआ है। यह खेल संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप से शुरू हुआ था, लेकिन वहां पर अब इस तरह की प्रतियोगिताएं लगभग समाप्ति की कगार पर हैं। इसके मुकाबले इराक में कबूतरों की रेसिंग प्रतियोगिता तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इराक में करीब 20 वर्ष के संघर्ष के बाद लोकप्रिय होती कबूतर रेसिंग की इस प्रतियोगिता को स्थानीय लोगों में बढ़ती शांति की आदत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

इराक में इन दिनों कबूतरों की रेस का क्रेज सिर चढ़ कर बोल रहा है। यहां लोग कबूतरों की रेस पर हजारों-लाखों डॉलर का दांव लगाते हैं। ये इराक में आयोजित होने वाली कबूतरों की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित रेस है। इसके साथ यहां कबूतरों का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कबूतरों की ये रेस बगदाद से लगभग 100 मील दक्षिण में एक खुले मैदान में आयोजित की जाती है। रेस में भाग लेने के लिए यहां तकरीबन एक दर्जन ट्रक में भर कर कबूतर लाए जाते हैं। सूरज की पहली किरण के साथ रेस शुरू होती है। इस रेस में करीब 14000 कबूतर हिस्सा लेते हैं ।

रेस में शामिल होने वाले ये कबूतर 600 मील तक का सफर तय कर सकते हैं। यूरोपीय प्रजाति के इन कबूतरों की अधिकतम रफ्तार 90 मील प्रति घंटे तक हो सकती है। रेस के लिए इन कबूतरों की मांग यहां काफी ज्यादा होती है। रेस जीतने वाले कबूतरों की कीमत तकरीबन 4000 डॉलर (2,82,296 रुपए) तक होती है। कुछ समय पहले बसरा में रेस जीतने वाला एक कबूतर 93000 डॉलर (65,63,568 रुपए) की कीमत पर बिका था, जो अब तक की सबसे ज्यादा कीमत है। इन कबूतरों को प्रति सीजन रेस जीतने के लिए लगभग 100 डॉलर (लगभग 7,058 रुपए) मूल्य का पौष्टिक चारा दिया जाता है, ताकि प्रतियोगिता के लिए इन्हें ज्यादा से ज्यादा ताकतवर बनाया जा सके।

इनकी खुराक में विटामिन से लेकर हर्बल चाय और ओमेगा-तीन की खुराक तक शामिल होती है। शौक से लेकर करियर तक कबूतरों रेस के शौक ने कईयों को बेहतरीन करियर बनाने का भी मौका दिया है। बगदाद में ऐसे कई पेशेवर हैं, जो नौकरी छोड़कर प्रसिद्ध कबूतर क्लब चला रहे हैं। इस क्लब में लोगों को उनके कबूतर के लिए बेहतरीन डाइट के साथ प्रशिक्षण के बेहतरीन टिप्स भी मिलते हैं। यहां ऐसे कई क्लब हैं। इसकी एक और खासियत यह है कि इससे प्रतियोगियों में घनिष्ठता बड़ रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!