ट्रंप से सैक्स संबंधों को लेकर एक और मॉडल ने खोले सीक्रेट (pics)

Edited By Tanuja,Updated: 17 Apr, 2018 04:33 PM

playmate mode affair with trump while marla maples was pregnant

अफेयर्स के लिए विवादों में रहने वाले अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शारीरिक संबंधों को लेकर अब एक और मशहूर मॉडल ने मुंह खोला है।  प्लेबॉय मैगजीन की एक पूर्व प्लेमेट और मॉडल बारबरा मूरे ने दावा किया है कि ...

वॉशिंगटनः अफेयर्स के लिए विवादों में रहने वाले अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शारीरिक संबंधों को लेकर अब एक और मशहूर मॉडल ने मुंह खोला है।  प्लेबॉय मैगजीन की एक पूर्व प्लेमेट और मॉडल बारबरा मूरे ने दावा किया है कि उनके डोनाल्ड ट्रंप से जिस्मानी रिश्ते रहे हैं और ट्रंप ने उनके साथ तब संबंध बनाए थे जब उनकी मंगेतर मारला मैपल्स प्रेग्नेंट थीं। मूरे के मुताबिक, अफेयर 6 महीने तक चला।
PunjabKesari
मॉडल ने कहा कि उन्होंने ट्रंप के मास्टर बेडरूम में साथ रात गुजारी।  ट्रंप के साथ रिलेशन को लेकर सीक्रेट खोलते  बारबरा मूरे ने बताया कि मारला के प्रेग्नेंट होने के दौरान दोनों के संबंध बने थे। बता दें कि ट्रंप ने तीन बार शादी की है। मारला मैपल्स ट्रंप की दूसरी पत्नी बनी थीं।  मूरे  के अनुसार वह ट्रंप से मार्च 1993 में मिली थीं.। इससे तीन महीने पहले बतौर प्लेमेट मॉडल की फोटो प्लेबॉय मैगजीन में छपी थी। मॉडल ने ट्रंप को एक महान प्रेमी और सच्चा जेंटलमैन बताया है।
PunjabKesari
उन्होंने कहा है कि ट्रंप टावर में उन्होंने साथ वक्त बिताया। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मूरे ने जो तस्वीरें मुहैया कराई हैं उसमें वह ट्रंप के निजी आवास में नजर आती हैं। एक इंटरव्यू में मॉडल ने कहा है कि उन्होंने 6 महीने तक ट्रंप को डेट किया,  मार्च से सितंबर 1993 तक। आपको बता दें कि प्लेबॉय की ही एक पूर्व प्लेमेट करेन मैकडुगल ट्रंप के साथ संबंध और एक मीडिया संस्थान के खिलाफ कोर्ट चली गई हैं।
PunjabKesari
कोर्ट में जो डॉक्यूमेंट दिया गया है उसमें मूरे का भी नाम है। डॉक्यूमेंट में मूरे का नाम सामने आने के बाद मीडिया लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था।इसी दौरान उन्होंने इंटरव्यू दिया है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला तो उन्हें धक्का लगा, लेकिन वे ट्रंप के खिलाफ नहीं हैं।वे बहुत अच्छे प्रेमी थे, और एक महान राष्ट्रपति हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप से जुड़े सूत्रों ने इन आरोपों को गलत बताया है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!