Edited By ,Updated: 13 Dec, 2016 12:29 PM
चीन अपनी नदियों के जल का प्रदूषण रोकने के लि नदी प्रमुख नियुक्त करेगा...
शंघाईः चीन अपनी नदियों के जल का प्रदूषण रोकने के लिये नदी प्रमुख नियुक्त करेगा। यह खबर कल शिन्हआ ने दी। नदियों के पानी को प्रदूषित होने से रोकने के लिए नदी जल प्रमुख नियुक्त करने का चीन का यह कदम पर्यावरण की क्षति को रोकने के दिशा में नवीनतम कदम है।
कृषि प्रधान देश से उद्योग प्रधान देश बनने के बाद चीन के उद्योगों तथा कारखानों का दूषित जल देश की नदियों में प्रवाहित हुआ है जिससे नदियों का पानी काफी अधिक विषाक्त हुआ है। नदियों के पानी के विषाक्त होने का असर लोगों के स्वास्थ्य तथा पर्यावरण पर पड़ा है। चीन का जल संसाधन तथा पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय नदी प्रमुख नियुक्त करने और उसके कार्य का विवरण जल्द प्रकाशित करेगा।