Edited By Tanuja,Updated: 27 Jan, 2020 10:38 AM
पाकिस्तान में कराची पब्लिक स्कूल के बाहर खड़ी एक गर्भवती ईसाई महिला को दो युवकों ने गोली मार दी...
पेशावरः पाकिस्तान में कराची पब्लिक स्कूल के बाहर खड़ी एक गर्भवती ईसाई महिला को दो युवकों ने गोली मार दी। हमलावर युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। महिला सात महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पाकिस्तान के डॉन न्यूज के मुताबिक, महिला किरण स्कूल के बाहर कार में अपने पति अमजद और बेटे का इंतजार कर रही थी।
इसी दौरान बाइक सवार दो युवक महिला को गोली मारकर फरार हो गए। महिला को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने कहा कि गोली उसके बांह से होते हुए सीने में लगी। उसकी स्थिति पहले से बेहतर है। पुलिस अधिकारी ने किसी भी लूटपाट के प्रयास से इनकार किया है। महिला से कोई भी कीमती सामान नहीं छीना गया है। परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।