चिनफिंग ने रूस पर अमेरिका, यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों की आलोचना की

Edited By PTI News Agency,Updated: 24 Jun, 2022 11:03 PM

pti international story

बीजिंग, 24 जून (भाषा) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने यूक्रेन युद्ध के चलते रूस के खिलाफ अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की शुक्रवार को तीसरे दिन भी आलोचना की। उन्होंने चीन को नियंत्रित करने के लिए नए गठबंधन के गठन की भी तीखी...

बीजिंग, 24 जून (भाषा) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने यूक्रेन युद्ध के चलते रूस के खिलाफ अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की शुक्रवार को तीसरे दिन भी आलोचना की। उन्होंने चीन को नियंत्रित करने के लिए नए गठबंधन के गठन की भी तीखी निंदा की।

उन्होंने वैश्विक विकास पर एक उच्चस्तरीय वर्चुअल संवाद को संबोधित करते हुए अमेरिका की संरक्षणवादी नीतियों को लेकर भी निशाना साधा।

चिनफिंग ने अमेरिका का नाम लिए बिना कहा, "संरक्षणवादी नीतियां उल्टा असर डालेंगी।"
उन्होंने यह भी कहा, “जो कोई भी विशिष्ट ब्लॉक बनाने का प्रयास करेगा, वह खुद को अलग-थलग कर लेगा।’’
चीनी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि अधिकतम प्रतिबंध किसी के हित में नहीं हैं और विघटन एवं आपूर्ति व्यवधान के तरीके न तो व्यवहार्य हैं तथा न ही टिकाऊ हैं।

चिनफिंग ने बुधवार को ब्रिक्स व्यापार मंच और बृहस्पतिवार को 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों की आलोचना की थी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!