पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने आतंकवादी समूह टीटीपी के साथ जारी शांति वार्ता पर चर्चा की

Edited By PTI News Agency,Updated: 23 Jul, 2022 04:12 PM

pti international story

इस्लामाबाद, 23 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) संगठन के साथ जारी शांति वार्ता पर चर्चा की है। एक खबर में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

इस्लामाबाद, 23 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) संगठन के साथ जारी शांति वार्ता पर चर्चा की है। एक खबर में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार यह इस तरह की पहली बैठक थी, जिसमें सभी सशस्त्र सेनाएं शामिल थीं। ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टॉफ कमेटी’ (जेसीएससी) के अध्यक्ष जनरल नदीम रजा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा बैठक शुक्रवार को हुई।
खबर के अनुसार बैठक में सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों - सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा, नौसेना प्रमुख एडमिरल मुहम्मद अमजद खान नियाजी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू, आईएसआई महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम, पेशावर कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के बारे में सेना की मीडिया इकाई ने कहा कि बैठक में पश्चिमी सीमा, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी गई।

पाकिस्तानी सेना ने कहा, ‘‘क्षेत्र में सतत विकास के लिए अफगानिस्तान में शांति के महत्व और सशस्त्र बलों की संचालन संबंधी तैयारियों पर भी चर्चा की गई।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!