Royal wedding: प्रिंस हैरी की शादी से राजघराने में शुरू होगा नया अध्याय, जानें प्रोग्राम- रिवायतें व खास इंतजाम (PHOTOS)

Edited By Tanuja,Updated: 12 May, 2018 04:07 PM

royal wedding  new chapter will start with prince harry and meghan wedding

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी 19 मई को अपनी अमरीकी गर्लफ्रैंड मेगन मर्कल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है ।  इस  शाही शादी पर पूरी दुनिया नजर जमाए बैठी है। शादी के साथ ही मेगन मार्कल की ज़िंदगी में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है...

लंदन (तनुजा तनु): ब्रिटेन के  Prince of Wales चार्ल्स के छोटे बेटे प्रिंस हैरी 19 मई को अपनी अमरीकी गर्लफ्रैंड मेगन मर्कल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है । इस  शाही शादी पर पूरी दुनिया नजर जमाए बैठी है। शादी के साथ ही मेगन मार्कल की ज़िंदगी में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। ये ब्रितानी शाही परिवार के लिए भी एक नया अध्याय होगा क्योंकि पहली अश्वेत व तलाकशुदा अमरीकी अभिनेत्री जो मिक्स्ड रेस की हैं और ब्रिटेन के शाही परिवारों से अलग हैं, इस परिवार की बहू बनने जा रही हैं। आइए जानते हैं इस शाही शादी के दिन क्या-क्या होने वाला है और कैसे हैं रिवाज व खास इंतजाम...

सेंट जॉर्ज चैपल चर्च से होगी शुरूआत

शादी समारोह लंदन से 34 किलोमीटर दूर विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल चर्च में होगा। शादी की रस्में 19 मई को ब्रिटेन के स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर को शुरू होगी। शादी समारोह के बाद नवविवाहित जोड़ा ख़ास शाही गाड़ी में सवार होकर विंडसर शहर से निकलेगा। विंडसर में ही विंडसर कैसल है, जो महारानी के आधिकारिक आवासों में से एक है। PunjabKesariदावत में शामिल होंगे  600 मेहमान  
यहां से निकलकर ये लोग सेंट जार्ज हॉल पहुंचेंगे  यहां महारानी की ओर से दावत दी जाएगी, जिसमें क़रीब 600 मेहमान भाग लेंगे।इसके बाद शाम को नवविवाहित जोड़ा अपने 200 क़रीबी दोस्तों के साथ फ्रोगमोर हाउस में जश्न मनाएगा।  शाही शादी के दिन ब्रिटेन की रफ्तार पर ब्रेक तो नहीं लगेगा. लेकिन शाही शादी के चलते विंडसर में काफी भीड़-भाड़ होगी।इनके अलावा सामाजिक कार्यों से जुड़े क़रीब 1200 आम लोगों को भी चर्च में होने वाले शादी समारोह का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। PunjabKesariशैम्पेन व बैंड का होगा खास इंतजाम
अभी तक दोपहर और रात के खाने का मेन्यू तय नहीं किया गया है। लेकिन ये ज़रूर कहा जा सकता है कि शैम्पेन का पूरा इंतजाम रहेगा। शैम्पेन की बोतलें भी ख़ास जगह से आएंगी। शाही जश्न में बैंड परफॉरमेंस की संभावना है। अटकलें हैं कि स्पाइस गर्ल्स पॉप बैंड को समारोह में आमंत्रित किया गया है। हो सकता है कि इस बैंड के हिट गाने टू बिकम वन पर शाही कपल कदम थिरकाता नज़र आए।

PunjabKesari
मेहमानों  में ये हस्तियां होंगी आकर्षण  
कुछ हस्तियों ने शादी का आमंत्रण मिलने की पुष्टि की है, जबकि अभी भी कई लोगों ने ये नहीं बताया कि उन्हें आमंत्रण मिला है या नहीं। सर एल्टन जॉन के कंसर्ट की तारीख शाही शादी की तारीख के साथ पड़ रही थी जिसके चलते एल्टन ने अपने दो कंसर्ट रद्द कर दिए। ब्रिटेन की गायिका और अभिनेत्री मेल बी ने संकेत दिया है कि वो और पॉप ग्रुप स्पाइस गर्ल्स की सदस्य शादी में शामिल होंगी।टेनिस स्टार सरेना विलियम्स और भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी मर्कल की अच्छी दोस्त हैं। वो भी इस शादी में आ सकती हैं। इनके अलावा भी मर्कल के कई खास दोस्त इस शादी में देखे जा सकते हैं।जहां तक बात प्रिंस हैरी की है, तो उनकी ओर से कई शाही चेहरे शादी में नज़र आएंगे।
PunjabKesariमेगन मर्कल नहीं बन सकेंगी प्रिंसेस crown
शाही परिवार में प्रिंसेस बस वहीं महिला कहला सकती है जिसका जन्म राजघराने में हुआ हो इसलिए मर्कल "हर रॉयल हाईनेस प्रिंसेस हेनरी ऑफ वेल्स" कहलाएंगी।
ऐसा हो सकता है कि महारानी प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी को ड्यूक और डचेज़ का दर्जा दे दें, जैसा उन्होंने प्रिंस हैरी के भाई और भाभी को ड्यूक और डचेज़ ऑफ़ कैम्ब्रिज का दर्जा दिया है।ये दर्जा मिलने के बाद मेगन मर्कल डचेज़ मेगन कहलाएंगी। डायना को कभी भी आधिकारिक तौर पर प्रिंसेस डायना नहीं कहा गया। वो प्रिंसेस ऑफ वेल्स कहलाती थीं।

PunjabKesariक्या मेगन मर्कल शाही ताज पहनेंगी?
भले ही मर्कल शाही परिवार से ताल्लुक नहीं रखती हैं, फिर भी वो शादी में शाही ताज पहनेंगी। जब लेडी डायना का निधन हुआ तब वो अपने गहनें अपनी बहुओं के लिए छोड़ गई थीं। डचेज़ ऑफ़ कैम्ब्रिज ने आधिकारिक समारोहों में कई बार उनके और महारानी, दोनों के गहने पहने हैं। मर्कल शादी में कौन से गहने पहनेंगी, ये फिलहाल किसी को नहीं पता। PunjabKesariभाई विलियम बेस्ट मैन बनेगा ये शख्स
पार्टी में शाही दूल्हे को अटेंड करने के लिए एक शख्स होता है, उसे बेस्ट मैन कहा जाता है।  इस व्यक्ति को दूल्हा खुद चुनता है । प्रिंस हैरी ने अपने भाई विलियम को अपने बेस्ट मैन के तौर पर चुना है। विलियम ने 2011 में अपनी शादी में प्रिंस हैरी को अपना बेस्ट मैन बनाया था। 

PunjabKesariमर्कल  का मेड ऑफ ऑनर चुनने से इंकार
बेस्ट मैन की तरह ही दुल्हन को अटेंड करने के लिए मेड ऑफ ऑनर होती है, लेकिन मेगन मर्कल ने किसी को मेड ऑफ ऑनर चुनने से इंकार कर दिया है। परिवार के करीबी सदस्य शाही जोड़े के नज़दीक बैठते हैं। जब 2011 में प्रिंस विलियम की शादी केट से हुई थी तो केट की मां महारानी के पास बैठी थीं।

PunjabKesariशाही शादी में महिलाएं पहनती हैं अजीब हैट्स HATS
शाही शादियों में आने वाली महिलाएं अलग-अलग आकार और डिज़ाइन के हैट्स पहनती हैं। ये रॉयल प्रोटोकॉल है कि आधिकारिक शादी-ब्याह के दौरान महिलाओं को सर ढँकना होता है। इस परंपरा की शुरूआत बहुत पुरानी है। सदियों से महिलाएं सार्वजिनक तौर पर दिन के समय बालों को ढँक कर रखती आईं हैं  लेकिन 1950 के दशक में ये परंपरा ख़त्म सी हो गई। लेकिन आज भी ख़ास आयोजनों विशेष रूप से चर्च जाते समय महिलाएं बालों को ढँक लेती हैं।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!