रूसी सैन्य विश्वलेषकों की चेतावनीः चार हफ्तों में शुरू होगा विश्व युद्ध, दुनिया में मचेगी तबाही !

Edited By Tanuja,Updated: 08 Apr, 2021 10:47 AM

russian military analyst warns  world war will begin in a month

रूस के सैन्य विश्लेषकों ने कोरोना महामारी के बीच अब विश्व युद्ध चेतावनी दी है। रूसी विश्लेषकों का कहना है कि अगले चार हफ्तों में दुनिया पर विश्व युद्ध का खतरा ...

 इंटरनेशनल डेस्कः रूस के सैन्य विश्लेषकों ने कोरोना महामारी  के बीच अब विश्व युद्ध चेतावनी दी है। रूसी विश्लेषकों का कहना है कि अगले चार हफ्तों में दुनिया पर विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने चेताया कि कोरोना संकट के बीच अगर विश्व युद्ध छिड़ा तो इसके परिणाम  रूह कांपने वाले साबित होंगे।रूस-यूक्रेन सीमा पर बढ़ते तनाव से विश्व युद्ध की आशंका गहरा गई है। सैन्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि हालात नहीं सुधरे, तो एक महीने के भीतर दुनिया को कोरोना संकट के बीच भीषण युद्ध का सामना करना पड़ेगा।

PunjabKesari

रूस ने तनाव बढ़ते देख हाल ही में विवादित सीमा पर अपने 4,000 सैनिकों को भेजा है। रूसी सेना की इस हलचल से यूरोप में  हाई अलर्ट  जारी कर दिया गया है।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्वतंत्र रूसी सैन्य विश्लेषक पावेल फेलगेनहर ने कहा कि जिस तरह के हालात हैं उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अगले कुछ हफ्तों में यूरोपीय या विश्व युद्ध जैसा बड़ा खतरा सामने आने वाला है। फेलगेनहर ने कहा कि युद्ध का खतरा  तेजी से बढ़ रहा है। मीडिया  बेशक इस ओर ध्यान न दे लेकिन बेहद बुरे संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं। 

PunjabKesari
 फेलगेनहर ने  ये भी कहा कि अगर युद्ध छिड़ा तो ये केवल दो देशों तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि यूरोपीय या विश्व स्तर पर  तबाही का गवाह बनेगा । फेलगेनहर का यह बयान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस आदेश के बाद आया है, जिसके तहत उन्होंने टैंक और अन्य बख्तरबंद वाहनों के साथ 4,000 रूसी सैनिकों को विवादित सीमा पर भेजा है। इसके बाद से यूरोप ने भी अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रखा है।पिछले हफ्ते यूक्रेन के कमांडर-इन-चीफ रुसलान खोमच ने संसद में कहा था कि रूसी संघ हमारे देश के प्रति आक्रामक नीति जारी रखे हुए है।

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूस ने कम से कम अतिरिक्त 25 टेक्टिक ग्रुप को बॉर्डर एरिया में तैनात किए हैं। रूस का कहना है कि उसकी सेना के मूवमेंट से किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। वो कोई युद्ध की तैयारी नहीं कर रहा है।  रूस और यूक्रेन के बीच यदि युद्ध होता है तो उसके विश्व युद्ध में बदलने का पहला कारण है  रूस और अमेरिका में चल रहा टकराव और यूक्रेन का अमेरिका का करीबी होना। यदि रूस यूक्रेन को नुकसान पहुंचाता है  तो निसंदेह अमेरिका उसका साथ देगा और इस तरह अन्य देश भी उनसे जुड़ते जाएंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!