Edited By Isha,Updated: 21 Dec, 2018 12:49 PM
रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन फिर से शादी करने का मन बना रहे हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। कई बार उनके अफेयर की खबरें भी सामने आ चुकी है। हालही में पुतिन ने गुरुवार को मॉस्को में हुई एनुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के...
मॉस्कोः रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन फिर से शादी करने का मन बना रहे हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। कई बार उनके अफेयर की खबरें भी सामने आ चुकी है। हालही में पुतिन ने गुरुवार को मॉस्को में हुई एनुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही है हालांकि पुतिन ने यह नहीं बताया है कि वह किससे शादी करेंगे। पुतिन की शादी ल्यूडमिला पुतिन से हुई थी लेकिन साल 2013 में उनका तलाक हो गया।
हर वर्ष के अंत में करते है कॉन्फ्रेंस
66 वर्षीय पुतिन हर वर्ष के अंत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं जिसमें रूस के अलावा कुछ और देशों के चुनिंदा जर्नलिस्ट्स के साथ ही जनता के भी सवाल होते हैं। 20 दिसंबर को इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन मॉस्को में हुआ। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रशियन जर्नलिस्ट ने पुतिन से राजनीति से जुड़ा सवाल पूछने के बजाय ऐसा सवाल पूछा जो उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा था। इस जर्नलिस्ट के सवाल पर पुतिन को अपनी बेहद पर्सनल जिंदगी से जुड़ा जवाब देना पड़ा।
जर्नलिस्ट ने पुतिन ने पूछा, 'पुतिन कब दोबारा शादी कर रहे हैं और किससे?' इस पर पुतिन ने जवाब दिया, 'एक सभ्य इंसान के तौर पर मैं कहूंगा कि एक दिन जरूर मैं किसी से शादी करुंगा।' लेकिन पुतिन ने जवाब में इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि वह किससे शादी करेंगे। बदले में पुतिन ने उस रिपोर्टर की तरफ भी सवाल दाग दिया, 'क्या आप शादीशुदा हैं?' इस पर जब रिपोर्टर ने हां में जवाब दिया तो पुतिन ने मजाकिया लहजे में कहा, 'अच्छा तो वह शादीशुदा हैं इसलिए चाहते हैं कि मैं भी शादी कर लूं।'