Edited By Pardeep,Updated: 16 Apr, 2018 01:34 AM
जर्मनी की सरकार का मानना है कि उसके विदेश मंत्रालय पर साइबर हमला करने के पीछे रूस का हाथ है। जर्मनी के विदेश मंत्री हेइको मासने रविवार को जेडीएफ ब्रॉडकास्ट को यह जानकारी दी। मास रूस द्वारा सिलसिलेवार ढ़ंग से जर्मनी के खिलाफ उठाए गए कदमों को गिनाया।...
बर्लिन: जर्मनी की सरकार का मानना है कि उसके विदेश मंत्रालय पर साइबर हमला करने के पीछे रूस का हाथ है। जर्मनी के विदेश मंत्री हेइको मासने रविवार को जेडीएफ ब्रॉडकास्ट को यह जानकारी दी।
मास रूस द्वारा सिलसिलेवार ढ़ंग से जर्मनी के खिलाफ उठाए गए कदमों को गिनाया। इसमें पूर्वी यूक्रेन में युद्ध विराम लागू करने हुई ढील, ब्रिटेन में जहरीली गैस का हमला, रूस द्वारा सीरिया सरकार का समर्थन करना, रूस का पश्चिमी देशों के चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास और साइबर हमला शामिल है।
मास ने कहा,"जर्मनी के विदेश मंत्रालय पर हमला हुआ और हमारा मानना है कि इसके पीछे रूस का हाथ है।" उन्होंने कहा, "हम इसे अनदेखा नहीं कर सकते। इसलिए यह बता देना आवश्यक है कि हम रूस के इन कदमों को किसी भी तरह से सकारात्मक नहीं समझते।"