वैज्ञानिकों ने किया एक अदृश्य लिबास का आविष्कार

Edited By Isha,Updated: 01 Apr, 2018 03:15 PM

scientists invented an invisible veneer

समुद्री जीव ‘स्क्विड’ के गुण- स्वभाव से प्रेरित होकर वैज्ञानिकों ने एक ऐसा परिधान विकसित किया है जो अपने द्वारा प्रतिबिंबित किए जाने वाले ताप के तरीके में बदलाव कर सकता है। इस लिबास को उस उपकरण की मदद

लॉस एंजिलिसः समुद्री जीव ‘स्क्विड’ के गुण- स्वभाव से प्रेरित होकर वैज्ञानिकों ने एक ऐसा परिधान विकसित किया है जो अपने द्वारा प्रतिबिंबित किए जाने वाले ताप के तरीके में बदलाव कर सकता है। इस लिबास को उस उपकरण की मदद से भी नहीं देखा सकता जो रात में महीन और बारीक चीजों का भी पता लगा लेते हैं। यह सौम्य और महीन कपड़ा खींचे जाने या बिजली से चालू करने पर एक सेकेंड के अंदर अपनी सतहों को बहुत तेजी से सपाट बना या सिकोड़ सकता है।

कपड़े की इस विशेषता के कारण इंफ्रारेड रात्रि दृष्टि उपकरणों के जरिए भी उनका पता नहीं लगाया जा सकता, साथ ही यह कपड़ा अपने तापमान में फेरबदल भी कर सकता है। अमरीका की यूनिर्विसटी ऑफ कैलिर्फनिया के प्रोफेसर एलन गोरोडेट्स्की ने कहा,  हमने एक सौम्य कपड़े का आविष्कार किया है जो स्क्विड की त्वचा की तरह ही ताप को प्रतिङ्क्षबबित कर सकता है। यह आविष्कार सैन्य टुकडिय़ों के बेहतर ढंग से छिपने में मददगार हो सकता है। 

साथ ही यह अंतरिक्षयानों के लिए बेहतर इंसुलेशन उपलब्ध कराने, भंडारण के लिए बेहतर डिब्बे बनाने, आपातकाल शिविर, नैदानिक देख- रेख और हीटिंग व कूडलिंग सिस्टम के निर्माण में भी सहायक हो सकता है। गोरोडेट्सकी ने कहा कि उन्होंने यह अनोखी तकनीक विकसित करने के लिए वैज्ञानिक कल्पना और वैज्ञानिक तथ्य दोनों को मिलाया। इस आविष्कार से जुड़ा अध्ययन‘ साइंस’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।     
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!