Edited By Pardeep,Updated: 30 Jan, 2020 10:52 PM
इटली में गुरुवार को छह हजार से अधिक पर्यटकों को ले जा रहे एक जहाज पर कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आने पर जहाज को रोक दिया गया। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सिवितावेकिया में कोस्टा क्रोसिएरे के जहाज पर बुखार से पीड़ित एक महिला को...
सिवितावेकियाः इटली में गुरुवार को छह हजार से अधिक पर्यटकों को ले जा रहे एक जहाज पर कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आने पर जहाज को रोक दिया गया।
स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सिवितावेकिया में कोस्टा क्रोसिएरे के जहाज पर बुखार से पीड़ित एक महिला को देखने के लिए तीन डॉक्टर और एक नर्स चढ़े जिसके बाद चीनी जोड़े से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया। कोस्टा क्रोसिएरे जहाज में करीब सात हजार लोग सवार थे। मकाउ की एक 54 वर्षीय महिला को पृथक जगह रखा गया है।