Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jun, 2017 03:43 PM
कई बार खुदाई के दौरान ऐसी चीजें मिल जाती हैं जिनके बारे में यकीन करना बहुत मुश्किल होता है।
साइबेरिया; कई बार खुदाई के दौरान ऐसी चीजें मिल जाती हैं जिनके बारे में यकीन करना बहुत मुश्किल होता है। कुछ ऐसा ही हुआ साइबेरिया में पुरातत्व विभाग के साथ जिनको मिट्टी के अंदर 30 साल के युवक का हजारों सालों से दबा कंकाल मिला। इस कंकाल की अवस्था देख पूरा पुरातत्व विभाग हैरान है।
खोजकर्ताओं का कहना है कि जब उन्हें उसकी डेड बॉडी मिली, उसके शरीर को पूरी तरह से कसकर रस्सी में बाधं दिया गया था और उसके कब्र को मिट्टी में दफना दिया गया था। उसके कब्र पर 'Dark Ages dancer' लिखा हुआ था।
वैज्ञानिकों का कहना है कि उसके पांव जिसे बांध दिया गया था वो डांस के पोज में दिख रहे थे। ये कंकाल पूरे पुरातत्व विभाग के लिए एक पहेली जैसा बना हुआ है। हालांकि अभी तक उस कंकाल की पूरी सच्चाई का पता नहीं चल पाया है, लेकिन हर कोई उसके पोज को देखकर जरूर आश्चर्य कर रहा है।