Edited By Anil dev,Updated: 07 Oct, 2020 10:21 AM
सोशल मीडिया पर मिस्र के पुरातत्वविदों द्वारा लाइव दर्शकों के सामने एक प्राचीन ममी ताबूत खोलने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, साल के शुरुआत में 59 सीलबंद सरकोफेगी मिले थे, जिनमें से एक को दर्जन से ज्यादा लोगों के...
लंदन: सोशल मीडिया पर मिस्र के पुरातत्वविदों द्वारा लाइव दर्शकों के सामने एक प्राचीन ममी ताबूत खोलने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, साल के शुरुआत में 59 सीलबंद सरकोफेगी मिले थे, जिनमें से एक को दर्जन से ज्यादा लोगों के सामने साककारा में खोला गया। मिस्र का एक विशाल, प्राचीन दफन मैदान है जो मेम्फिस के प्राचीन शहर के नेक्रोपोलिस के रूप में कार्य करता है। आईए देखते हैं ये खास रिपोर्ट।