घंटों ट्रेन में फंसे रहे द.अफ्रीकी राष्ट्रपति, सोशल मीडिया पर हो रहीं दिलचस्प टिप्पणियां

Edited By Tanuja,Updated: 19 Mar, 2019 06:23 PM

south african president stuck in commuter train for hours

यात्रियों को रोज आने वाली दिक्कतों का पता लगाने के लिए . दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने सोमवार को ट्रेन से यात्रा की। देश में मई में आम चुनाव होने हैं। रामफोसा मबोपेन से प्रीटोरिया तक गए...

जोहानेसबर्गः यात्रियों को रोज आने वाली दिक्कतों का पता लगाने के लिए . दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने सोमवार को ट्रेन से यात्रा की। देश में मई में आम चुनाव होने हैं। रामफोसा मबोपेन से प्रीटोरिया तक गए। पहले तो राष्ट्रपति को मबोपेन में स्टेशन पर एक घंटे ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। मबोपेन से प्रीटोरिया पहुंचने में महज 45 मिनट लगते हैं लेकिन राष्ट्रपति के बैठे होने बावजूद ट्रेन वहां 3 घंटे में पहुंची। रामफोसा की यात्रा को जर्नलिस्ट कवर कर रहे थे।
 


उन्होंने फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बताया जा रहा है कि जिस ट्रेन में राष्ट्रपति ने यात्रा की, वह रोज लेट होती है। दक्षिण अफ्रीका में ट्रेनों का पटरी से उतर जाना एक आम समस्या है। सफर खत्म होते ही रामफोसा ने रेल अफसरों से इस तरह की समस्या को तुरंत हल करने के लिए कहा। राष्ट्रपति के मुताबिक- "महज 50 किमी जाने में 3 घंटे लग जाएं तो इसे सही नहीं कहा जा सकता। इसे खत्म करना होगा। हम चीजों के बेहतर करने के लिए प्रासा (नेशनल रेल एजेंसी) से बात कर रहे हैं।

अगर वे इसमें नाकाम रहे तो उच्चाधिकारियों को हटाया जाएगा।" राष्ट्रपति की ट्रेन यात्रा पर लोगों ने भी ट्विटर पर टिपण्णी की। यूजर कंवरसेशनलिस्ट ने लिखा- "45 मिनट की दूरी 3 घंटे में पूरी हुई। हमारी दुनिया में आपका स्वागत है।" एक अन्य यूजर एक्टिवअफ्रीका ने कहा- "रामफोसा और उनकी सत्ताधारी पार्टी अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस को कोई शर्म नहीं है। लोग सालों से प्रासा और रेलों को लेकर कई साल से रो रहे हैं।"

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!