पति 59 बच्चों का बाप, पत्नी को नहीं खबर !

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Sep, 2017 04:51 PM

sperm donor fathers 59 children without his wife  s knowledge

एक ब्रिटिश अब तक 59 बच्चों का जैविक पिता है मगर, इस बात की जानकारी उसकी पत्नी को नहीं है...

लंदन: एक ब्रिटिश अब तक 59 बच्चों का जैविक पिता है मगर, इस बात की जानकारी उसकी पत्नी को नहीं है। उसने कहा कि यह एक ऐसा राज है, जिसे में मरते दम तक अपने साथ रखना चाहता है। इस गुमनाम विक्की डोनर की कहानी एक डॉक्यूमैंटरी में दिखाई गई है, जिसमें ऑनलाइन स्पर्म डोनेशन की संदिग्ध दुनिया को करीब से दिखाया गया है। इस डॉक्युमेंट्री में एक डोनर यह स्वीकार करता है कि इस काम का एक एक फायदा जो वह देखता है, वह अनप्रोटैक्टेड सैक्स का है।

ब्रिटेन में शुक्राणु डोनेशन की मांग अभी तक आपूर्ति से काफी अधिक है। हालांकि, वहां पेशेवर स्पर्म बैंक हैं, जो स्क्रीनिंग किए गए और टेस्ट किए गए सैंपल की पेशकश करते हैं। मगर, इनकी कीमत अधिक होने के कारण (अक्सर हजारों पाउंड तक) कुछ लोग सस्ते विकल्पों की तलाश करते हैं। अनाधिकृत ऑनलाइन दाता 50 पाउंड से कम का शुल्क लेते हैं।

वे देशभर में यात्राएं कर उन कपल्स को अपनी सेवाएं देते हैं, जो गर्भ धारण करने में असमर्थ हैं। इस डॉक्यूमैंट्री में दिखाए गए डोनर्स में से कुछ पुरुष जहां वास्तव में दूसरों की मदद करने के इच्छुक नजर आ रहे थे। वहीं, दूसरे लोगों को यह गारंटीड सैक्स को एंजॉय करने का एक तरीका था। दो तरीकों से स्पर्म डोनेशन किया जा सकता है, पहला आर्टिफिशियल इंसीमिनेशन और दूसरा नेचुरल इंसीमिनेशन। इनमें से आर्टिफिशियल इंसीमिनेशन अधिक लोकप्रिय है और इसमें डोनर अपने स्पर्म को एक पॉट में जरूरतमंद दंपति को देता है। वहीं, कई मामलों में नैचुरल इंसीमिनेशन को डोनर और निःसंतान महिलाएं दोनों ही प्राथमिकता देती हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!