श्रीलंका के राष्ट्रपति ने अपने मंत्रिमंडल में किया बदलाव

Edited By Isha,Updated: 01 May, 2018 05:30 PM

sri lankan president made changes in his cabinet

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने चौथी बार आज अपने मंत्रिमंडल में बदलाव कर 18 मंत्रियों के विभाग बदल दिए। मंत्रिमंडल में यह फेरबदल राष्ट्रीय एकता सरकार से छह मंत्रियों के इस्तीफा देने के कई सप्ताह बाद हुआ है।

कोलंबोः श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने चौथी बार आज अपने मंत्रिमंडल में बदलाव कर 18 मंत्रियों के विभाग बदल दिए। मंत्रिमंडल में यह फेरबदल राष्ट्रीय एकता सरकार से छह मंत्रियों के इस्तीफा देने के कई सप्ताह बाद हुआ है।

मंत्रिमंडल में यह बड़ा बदलाव मध्य फरवरी में हुए स्थानीय निकाय चुनाव के बाद से श्रीलंका में जारी राजनीतिक गतिरोध के बाद हुआ है। इस चुनाव में एसएलएफपी और यूएनपी के सत्तारूढ़ गठबंधन को राजपक्षे की नई पार्टी से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

पूर्व राष्ट्रपति महिंद राजपक्षे के नेतृत्व में चार अप्रैल को संयुक्त विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोट देने के बाद 12 अप्रैल को छह कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था।  इस इस्तीफे के बाद 12 अप्रैल को राष्ट्रपति ने चार कार्यवाहक कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई थी।                 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!