Edited By Pardeep,Updated: 23 Jan, 2024 02:20 AM
पश्चिमोत्तर चीन के झिंजियांग उइगुर स्वायत क्षेत्र में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार को तड़के 2:09 बजे झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में अक्सू प्रान्त के वुशी...
इंटरनेशनल डेस्कः पश्चिमोत्तर चीन के झिंजियांग उइगुर स्वायत क्षेत्र में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार को तड़के 2:09 बजे झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में अक्सू प्रान्त के वुशी काउंटी में महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई। कजाकिस्तान के सबसे बड़े शहर अल्माटी के लोग ठंड के मौसम के बावजूद अपने घरों से बाहर निकल आए। अभी तक किसी नुकसान या हताहत की कोई घटना सामने नहीं आई है। इसके करीब 30 मिनट बाद झटके उज्बेकिस्तान में भी महसूस किए गए। बता दें, चीनी केंद्र वाले भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए हैं।
भूकंप के खतरे के मद्देनजर सीस्मिक जोन में बांटे गए हैं देश के इलाके
भू-वैज्ञानिकों ने भूकंप के खतरे को देखते हुए देश के हिस्सों को सीस्मिक जोन में बांटा है। सबसे कम खतरा जोन 2 में है और सबसे ज्यादा जोन 5 में है। दिल्ली जोन 4 में है, यहां रिक्टर पैमाने पर 6 से ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप भारी तबाही मचा सकता है।
क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घूम रही हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।