Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Apr, 2018 06:32 PM
अमरीका में दुनिया की सबसे लंबी आइसक्रीम डेजर्ट बनाने का रिकार्ड बनाया गया है। इसकी लंबाई 1386.62 मीटर की है। अमरीका में स्पिरिट ऑफ टैक्सास उत्सव में बनाई गई विशालकाय आइसक्रीम में 500 गैलन वनीला आइसक्रीम और कैंडी क्रंच चॉकलेट का इस्तेमाल हुआ।
ह्यूस्टन: अमरीका में दुनिया की सबसे लंबी आइसक्रीम डेजर्ट बनाने का रिकार्ड बनाया गया है। इसकी लंबाई 1386.62 मीटर की है। अमरीका में स्पिरिट ऑफ टैक्सास उत्सव में बनाई गई विशालकाय आइसक्रीम में 500 गैलन वनीला आइसक्रीम और कैंडी क्रंच चॉकलेट का इस्तेमाल हुआ।आइसक्रीम के ऊपर 300 गैलन चॉकलेट और स्ट्राबेरी सिरप, क्रीम के 2000 कैन, 20000 चेरी आदि का इस्तेमाल हुआ।
इस दौरान आकलन करने के लिए गिनीज वल्र्ड रिकार्ड की तरफ से क्रिस्टिना कोनलोन मौजूद थीं। इस विशालकाय आइसक्रीम डेजर्ट को उत्सव में शिरकत करने वाले 4000 से ज्यादा लोगों ने 30 मिनट के भीतर साफ कर दिया।