Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 03:59 PM
खुद को फिट रखने के लिए कई बार लोग कुछ ऐसा कर लेते हैं जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। चीन इस मामले में सबसे आगे है यहां कीड़े-मकौड़े खाना तो आम बात है। ऐसा ही एक लड़की का वीडियो सामने आया है जिसमें वह अलग-अलग तरह के कीड़े खा रही है। उसका मानना...
इंटरनेशनल डेस्क: खुद को फिट रखने के लिए कई बार लोग कुछ ऐसा कर लेते हैं जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। चीन इस मामले में सबसे आगे है यहां कीड़े-मकौड़े खाना तो आम बात है। ऐसा ही एक लड़की का वीडियो सामने आया है जिसमें वह अलग-अलग तरह के कीड़े खा रही है। उसका मानना है कि हेल्दी रहने के लिए कीड़े-मकौड़े खाने चाहिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रही है।
इस वीडियो में दिखाया गया है कि लड़की कनखजूरा, रेशम कीट, बिच्छू. प्यूपा, कॉकरोच, और इल्लियां खा रही है। उसने बताया कि वह अपनी अच्छी सेहत के लिए वह रोजाना 100 ग्राम कीड़े खाती है। उसके अनुसार कीड़े-मकौड़ों में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है, जो इंसान के काफी फायदेमंद होता है। लड़की ने चीन की पारंपरिक दवाईयों का हवाला देते हुए कहा कि अधिकतर दवाईयों में इन्हीं कीड़े-मकौड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं इस वीडियो को लेकर लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों का दावा है कि यह आईटीवी शो ‘आई एम सेलिब्रिटी, गेट मी आउट ऑफ हेयर’ शो का हिस्सा है। क्योंकि, इस शो में सेलेब्स को इसी तरह कीड़े-मकौड़े खाने होते हैं।