Edited By Isha,Updated: 05 Sep, 2018 04:11 PM
अमरीका के उटाह में हाल ही में एक गजब नजारा दिखा। यहां आसमान में हजारों मछलियां दिखाई दे रही थीं। इस घटना का वीडियो Utah Division of Wildlife Resources ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। वीडियो
इंटरनैशनल डेस्कः अमरीका के उटाह में हाल ही में एक गजब नजारा दिखा। यहां आसमान में हजारों मछलियां दिखाई दे रही थीं। इस घटना का वीडियो Utah Division of Wildlife Resources ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्लेन से हजारों मछलियां उटाह झील में गिराई जा रही हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल ऊंचाई पर स्थित उटाह की इस झील में मछलियां नहीं है, इसलिए यहां मछलियों को स्टॉक किया जाता रहा है। Utah Division of Wildlife Resources ने ट्वीट में बताया है- ये मछली काफी छोटी होती हैं। इनकी लंबाई 1 से 3 इंच होती है। 95 प्रतिशत मछलियों को आसानी से सुरक्षित तरीके से इस तरह गिराया जा सकता है। इतनी अधिक ऊंचाई से गिराने पर भी उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। प्लेन से मछलियां यहां इसलिए गिराई जाती है क्योंकि झील के रिमोट एरिया में होने के चलते यहां सड़क मार्ग से पहुंचने का कोई जरिया नहीं है।