Edited By Tanuja,Updated: 22 May, 2020 12:25 PM
अमेरिका के मिशिगन राज्य में बाढ़ से मची तबाही के चलते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यहां एमरजेंसी लागू करने की घोषणा की है। ट्रंप ने गृह मंत्रालय और ...
वॉशिंगटनः अमेरिका के मिशिगन राज्य में बाढ़ से मची तबाही के चलते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यहां एमरजेंसी लागू करने की घोषणा की है। ट्रंप ने गृह मंत्रालय और संघीय आपात प्रबंधन एजेंसी को राहत कार्यों में समन्वय का अधिकार देते हुए मध्य मिशिगन में आपातकाल की घोषणा पर हस्ताक्षर कर दिया। बाढ़ के कारण अनेक लोगों को शिविरों में सुरक्षित ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार इन बाढञ राहत शिविरों अधिकांश बुजुर्ग हैं। के शिविर मैनेजर जेरी वसेरमैन के अनुसार इन शिविरों में लोगों की उम्र व कोविड-19 की महामारी को देखते हुए अतिरिक्त सावधानियां बरती गई। मिडलैंड में कई लोगों को बुधवार और बृहस्पतिवार की रात जहां तहां शिविरों में रात गुजारनी पड़ी।
अस्थायी आश्रय स्थलों में बितानी पड़ी। इस बीच, वैज्ञानिकों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना है कि मध्य मिशिगन में डाउ केमिकल कंपनी से निकले डाइऑक्सिन के कारण दूषित हुई दो नदियों और उनके किनारे स्थित इलाकों को साफ करने का काम जारी है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि यहां फिर से बाढ़ का पानी घुस सकता है।