Edited By Tanuja,Updated: 18 Dec, 2018 06:16 PM
तुर्की में 2016 में तख्ता पलट के मामले में प्रशासन ने इससे संबद्ध एक संगठन से जुड़े 118 सैनिकों को आज गिरफ्तार किया। सरकारी संवाद समिति अनादोलु ने बताया कि ये सभी सैनिक सक्रिय सेवा में है और एक सशस्त्र संगठन के साथ ताल्लुक रखने के मामले में इन्हें...
इस्ताम्बुलः तुर्की में 2016 में तख्ता पलट के मामले में प्रशासन ने इससे संबद्ध एक संगठन से जुड़े 118 सैनिकों को आज गिरफ्तार किया। सरकारी संवाद समिति अनादोलु ने बताया कि ये सभी सैनिक सक्रिय सेवा में है और एक सशस्त्र संगठन के साथ ताल्लुक रखने के मामले में इन्हें पकड़ा गया है।
इस मामले में कुल 191 लोगों को गिरफ्तार किया गया था लेकिन अदालत ने 42 सैनिकों समेत 73 अन्य कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया। मुख्य सरकारी अभियोजक के आदेश पर पिछले शुक्रवार पुलिस ने 46 प्रांतों में संदिग्धों की तलाश में छापामार कार्रवाई की थी।
तुर्की सरकार तख्ता पलट के असफल प्रयास के मामले में गुलेन और उसके संगठन को जिम्मेदार मान रही है। जुलाई 2016 में उस तख्ता पलट प्रयास में 250 लोगों की मौत हो गई थी। कल तुर्की के सरकारी अभियोजकों ने 111 अन्य सैन्य कर्मियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे।