खतरनाक तूफान 'हगिबिस' से जापान बेहालः डूब गईं बुलेट ट्रेनें, 35 लोगों की मौत (तस्वीरें)

Edited By Tanuja,Updated: 14 Oct, 2019 10:07 AM

typhoon hagibis death toll rises in japan as  worst storm

खतरनाक तूफान ''हगिबिस'' से जापान बेहाल है। जापान की राजधानी टोक्यो समेत देश के अन्य हिस्सों में ‘हगिबिस’ से अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ में डूबे मकानों में फंसे लोगों ...

टोक्योः खतरनाक तूफान 'हगिबिस' से जापान बेहाल है। जापान की राजधानी टोक्यो समेत देश के अन्य हिस्सों में ‘हगिबिस’ से अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ में डूबे मकानों में फंसे लोगों को निकालने के लिए रविवार को हेलीकॉप्टरों, नौकाओं और हजारों सैनिकों को लगाया गया है। बचाव अभियान के दौरान एक महिला की हेलीकॉप्टर पर चढ़ते समय गिरकर मौत हो गई। जापान की शान कहे जाने वाले कई बुलेट ट्रेन भी पानी में डूब गए हैं।

PunjabKesari

144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए हगिबिस तूफान की वजह से कई शहरों में बुनियादी सुविधाएं ध्वस्त हो गई हैं ।  तूफान हगिबिस ने शनिवार शाम को दक्षिणी टोक्यो में दस्तक दी और उसने मध्य तथा उत्तरी जापान में तबाही मचाई। देशभर में 14 नदियों में बाढ़ आ गई।टोक्यो दमकल विभाग ने बताया कि 70 वर्ष की आयु की एक महिला फुकुशिमा के इवाकी शहर में बचाव हेलीकॉप्टर पर चढ़ते समय 40 मीटर की ऊंचाई से दुर्घटनावश जमीन पर गिरने से मौत हो गई।

PunjabKesari

सरकार की दमकल और आपदा प्रबंधन एजेंसी ने रविवार देर रात कहा कि तूफान के कारण 14 लोगों की मौत हो गई, 11 लापता हैं तथा 187 लोग घायल हो गए है।जानकारी के मुकाबिक 1,283 मकान जलमग्न हो गए और 517 मकान आंशिक या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।जापानी मीडिया ने मृतकों की संख्या 35 बतायी और 19 लोग लापता बताए है।

PunjabKesari

टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन ने रविवार देर रात बताया कि 66,000 से अधिक घरों में अब भी बत्ती गुल है। टोक्यो इलाके में सुबह कई ट्रेन सेवाएं बहाल की गई जबकि अन्यों को बाद में शुरू किया गया। तूफान की वजह से रग्बी वर्ल्ड कप के कई मैच रद्द कर दिए गए। कई मैचों के समय को आगे बढ़ा दिया गया।

PunjabKesari

हाल के वर्षों में सबसे विध्वंसकारी तूफानों में से एक हगिबिस ने शनिवार रात को जापान के मुख्य होन्शू द्वीप पर दस्तक दी। तूफान के आने से 216 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। तूफान के चलते जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी को उच्च स्तर की वर्षा आपदा की चेतावनी जारी करनी पड़ी. उसने कहा कि ‘‘अभूतपूर्व’’ बारिश की आशंका है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!