Edited By Tanuja,Updated: 07 Jan, 2019 03:29 PM
नौकरी के विज्ञापन से नरक में धंसी इंग्लैंड के टिनेसाइड की रहने वाली एक महिला ने 19 साल की उम्र में खुद के साथ हुई खौफनाक घटना को बयां किया है। यह महिला नौकरी के विज्ञापन देखकर एम्सटर्डम गई थी...
लंदनः नौकरी के विज्ञापन से नरक में धंसी इंग्लैंड के टिनेसाइड की रहने वाली एक महिला ने 19 साल की उम्र में खुद के साथ हुई खौफनाक घटना को बयां किया है। यह महिला नौकरी के विज्ञापन देखकर एम्सटर्डम गई थी, लेकिन वहां उसे किडनैप कर बेच दिया गया।
महिला ने अपनी दिलदहला देने वाली कहानी सुनाते हुए बताया कि बेचे जाने के बाद उसे एक रात में 20 मर्दों के साथ सोने पर मजबूर किया जाता था। महिला ने बताया कि उसे बंदूक के बल पर किडनैप किया गया था। इसके बाद उसे सैक्स स्लेव के रूप में बेच दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को एम्सटर्डम के चर्चित रेड लाइट एरिया में रखा गया था। बाद में महिला को खुद के साथ हुई बुरी घटना को यादकर डरावने सपने आते थे। उन्होंने बताया कि एक बार उनके सामने ही थाईलैंड की एक लड़की को मार दिया गया क्योंकि उसने अपने दलालों के लिए पर्याप्त पैसे नहीं कमाए थे।
महिला ने खुद की कहानी को बताने के लिए स्लेव गर्ल नाम से किताब लिखी है। उन्होंने बताया कि जिस विज्ञापन को देखकर वह एम्सटर्डम गई थी, उसे एक अपराधी ने छपवाया था। एम्सटर्डम के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया और वेश्यालय में पहुंचा दिया गया। अब 42 साल की हो चुकी महिला ने बताया कि उन्हें बहुत कम खाना दिया जाता था। वह दर्द को कम करने की कोशिश के दौरान कोकीन की भी आदी हो गई थी।