Edited By Anil dev,Updated: 11 Sep, 2020 11:58 AM
अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले की पिछली बरसी के दिन ऐसी अनोखी घटना घटी जिससे हर कोई अचम्भित कर दिया था। वैसे तो अमेरिका में उस माह कई बच्चों का जन्म हुआ लेकिन एक बच्चे के जन्म ने सभी को चौंका दिया था।
वॉशिंगटन: अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले की पिछली बरसी के दिन ऐसी अनोखी घटना घटी जिससे हर कोई अचम्भित कर दिया था। वैसे तो अमेरिका में उस माह कई बच्चों का जन्म हुआ लेकिन एक बच्चे के जन्म ने सभी को चौंका दिया था।
जर्मनटाउन के अस्पताल में 11 सितम्बर को रात 9:11 बजे एक बच्ची का जन्म हुआ। इसका वजन भी 9 पौंड 11 औंस (4.4 किग्रा) है। बच्ची की मां कैमेट्रियन और पिता जस्टिन ब्राउन का कहना है कि उनके लिए यह घटना चमत्कार से कम नहीं है। उनकी बेटी तबाही की यादों के बीच नए जीवन का प्रतीक है। बेटी का नाम क्रिस्टिनिया रखा है। जब वह बड़ी होगी, उसे उसके जन्म की तारीख का महत्व समझाएंगे।
35 साल में पहला ऐसा संयोग अस्पताल की महिला सेवा विभाग की प्रमुख रशेल लॉफलीन ने कहा कि ऐसे संयोग कभी-कभी होते हैं। वह 35 साल से काम कर रही हैं। पहली बार जन्म तारीख और वजन के अंक में ऐसा संयोग देखा। अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमले में 3 हजार लोग मारे गए थे।