अमेरिका-चीन तनाव चरम पर : शंघाई के करीब उड़े अमेरिकी लड़ाकू विमान, उड़े ड्रेगन के होश

Edited By Tanuja,Updated: 28 Jul, 2020 10:58 AM

us warplanes come closer to shanghai as tensions

कोरोना वायरस और दक्षिण चीन सागर को लेकर अमेरिका-चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस समय दोनों देशों के बीच कई मसलों पर तनाव चल रहा है...

बीजिंगः कोरोना वायरस और दक्षिण चीन सागर को लेकर अमेरिका-चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस समय दोनों देशों के बीच कई मसलों पर तनाव चल रहा है। हाल ही में दोनों देशों ने एकदूसरे के दूतावास तक बंद कर दिए। इस बीच अमेरिकी नौसेना की हिंद-प्रशांत महासागर में गतिविधि भी बढ़ी है। इस बीच दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी लड़ाकू विमान चीनी शहर शंघाई के काफी करीब पहुंच गया जिससे चीन के होश उड़े हुए हैं।

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी नौसेना के पी-8ए पनडुब्बी रोधी विमान और ईपी-3ई टोही विमान रविवार को ताइवान के ऊपर से उड़ान भर रहे थे। यह हवाई क्षेत्र चीन के झेजियांग और फ्यूजियान समुद्री तटों के पास है। इन दोनों समुद्री तटों के पास ही चीन का शंघाई शहर स्थित है। खबर में दावा किया गया है कि अमेरिकी लड़ाकू विमान अपनी उड़ान भरते हुए थोड़ी देर के लिए शंघाई से 76.5 किलोमीटर तक पास आ गए थे।

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेकिंग विश्वविद्यालय के थिंक टैंक साउथ चाइना सी स्ट्रैटजिक सिचुएशन प्रोबिंग इनीशिएटिव ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों के गुजरने के ठीक बाद रविवार सुबह इस बारे में ट्वीट किया था।इसके थोड़ी देर बाद संस्था ने इस बारे में एक और ट्वीट किया और अमेरिकी विमानों की वापसी की जानकारी दी। ट्वीट में बताया गया कि टोही विमान ताइवान के दक्षिणी भाग के पास पहुंचने के बाद वापस उड़ गए। थिंक-टैंक ने इस मुद्दे पर रात में एक बार फिर से ट्वीट किया।

PunjabKesari

अपने ट्वीट में उसने कहा कि अमेरिकी नौसेना का विमान पी-8ए यूएसएस राफेल पेराल्टा, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक के साथ शंघाई के पास उड़ान भर रहा था। खबर के मुताबिक ट्वीट में यह भी कहा गया है कि 'यह एक संयुक्त ऑपरेशन हो सकता है?' क्योंकि दोनों एक समान मार्ग का अनुसरण कर रहे थे।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!