अमरीकाः खराब मौसम की वजह से विमान दुर्घटनाग्रस्त, 101 यात्री जख्मी

Edited By Isha,Updated: 01 Aug, 2018 11:43 AM

usa due to bad weather 101 passengers injured plane crashes

उत्तरी मैक्सिको में तूफानी बारिश के दौरान उड़ान भरते समय एक विमान में आग लगने से करीब 85 लोग घायल हो गए। दुरंगो के गर्वनर जोज रोजस ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की।

दूरंगो (मैक्सिको): उत्तरी मैक्सिको में तूफानी बारिश के दौरान उड़ान भरते समय एक विमान में आग लगने से करीब 110 लोग घायल हो गए। दुरंगो के गर्वनर जोज रोजस ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की।
PunjabKesari
हादसे में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। विमान में क्रू समेत 101 यात्री सवार थे। फ्लाइट एएम 2431 दूरंगो ग्वादालूपे विक्टोरिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से राजधानी मैक्सिको सिटी जा रही थी। 
PunjabKesari
अफसरों के मुताबिक, विमान ने तेज बारिश और ओले गिरने के दौरान उड़ने भरने की कोशिश की थी। करीब 15 मिनट बाद हादसा हो गया। दूरंगो के गवर्नर एइसपुरो ने चश्मदीदों के हवाले से बताया- "नीचे गिरने से पहले विमान में जोरदार धमाका हुआ था। फिर आग लग गई। ये अच्छा रहा कि इतने जबर्दस्त हादसे के बाद भी किसी की मौत नहीं हुई।"
PunjabKesari
ऐसा लगा जैसे तेज झोंके ने विमान को हिला दिया: इस हादसे में बचे एक यात्री ने मीडिया को बताया- "मुझे कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगा, जैसे तेज झोंके ने विमान को हिला दिया। इसके बाद विमान नीचे गिरा और जोरदार धमाका हुआ। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। ये मेरा दूसरा जन्म है।" एक और यात्री ने कहा कि विमान गिरने के बाद जिसको जहां जगह मिली, वहां से उन्होंने दौड़ना शुरू कर दिया। चारोंं तरफ आग और धुआं था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!