समुद्र में गिरा महिला का मोबाइल, सफेद व्हेल ने लौटाया (देखें खूबसूरत वीडियो)

Edited By Tanuja,Updated: 10 May, 2019 03:12 PM

whale returns woman s phone dropped in ocean

समुद्र में एक सफेद व्हेल ने ऐसी हरकत की कि पूरी दुनिया उसकी फैन हो गई। सोशल मीडिया पर इस सफेद व्‍हेल का वीडियो वायरल हो रहा है...

इंटरनेशनल डेस्कः समुद्र में एक सफेद व्हेल ने ऐसी हरकत की कि पूरी दुनिया उसकी फैन हो गई। सोशल मीडिया पर इस सफेद व्‍हेल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस व्‍हेल को पानी से निकलते, एक फोन को पकड़कर बाहर लाते देखा जा रहा है। बता दें कि नॉर्वे में हेमरफेस्ट हार्बर पर एक महिला का फोन पानी में गिर गया, जिसे इस सफेद व्‍हेल ने वापस लौटाया है।
PunjabKesari
इस वीडियो के सामने आने के बाद दुनियाभर के लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। डेलीमेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा ओपडाहल नाव पर अपने दोस्तों के साथ समुद्र की सैर कर रही थी। इसी दौरान दोस्तों के साथ बातें करते वक्त उसका फोन उसके हाथ से फिसलकर नाव से नीचे समुद्र में गिर गया जिसे एक सफेद व्हेल ने मुंह निकाल लिया और मुंह में रखकर ऊपर उसे लौटाने के लिए ऊपर सतह पर आ गई। 
PunjabKesari
नाव पर सवार ईशा को को देखते ही व्हेल ने मोबाईल लौटाने के लिए मुंह से निकाल दिया।  इस वीडियो को देख कुछ लोग हैरान हैं और  व्हेल की समझदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ओपडहल को अपने फोन को वापस लाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी, सिर्फ फोन को व्हेल के मुंह से निकालना के। बता दें कि यह वीडियो उन दिनों के बाद सामने आई है जब नॉर्वे के विशेषज्ञों इस सफेद व्‍हेल पर सवाल खड़े कर चुके है।


उनका मानना है कि यह सफेद व्‍हेल रूसी जासूस हो सकती है। उसके शरीर पर एक खास किस्‍म का पट्टा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि संभव है कि उसे रूसी नौसेना ने प्रशिक्षित किया हो। नॉर्वे ने एक ऐसा वीडियो जारी किया था, जिसमें व्‍हेल के शरीर से एक पट्टा निकाला जा रहा है। ये पट्टा सफेद व्‍हेल के शरीर में काफी मजबूती से लगाया गया था। हालांकि, यह गोप्रो कैमरे का होल्‍डर था। इसमें कैमरा नहीं था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!