Edited By Isha,Updated: 26 Apr, 2018 10:42 AM
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसको देखकर लोग काफी हैरान है।चीन में एक प्रेग्नेंट महिला ने बच्चे को सबक सिखाने के लिए ऐसा काम किया कि आप भी चौंक जाएंगे। महिला की इस हरकत को लोग शर्मनाक बता रहे हैं।
इंटरनैशनल डेस्कः सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसको देखकर लोग काफी हैरान है।चीन में एक प्रेग्नेंट महिला ने बच्चे को सबक सिखाने के लिए ऐसा काम किया कि आप भी चौंक जाएंगे। महिला की इस हरकत को लोग शर्मनाक बता रहे हैं।
दरअसल हुआ यूं कि एक 4 साल का बच्चा एक रेस्टोरेंट आउलेट से चौपस्टिक लेने गया था। वहीं दरवाजे के पास ही एक प्रेग्नेंट महिला अपने पति के साथ बैठी हुई थीं। जैसे ही बच्चे ने घुसते हुए प्लास्टिक के ट्रांसपेरेंट पर्दे को हटाया महिला को वह पर्दा लग गया। जिसके बाद महिला को इतना गुस्सा आया कि बच्चा जैसे ही फिर बाहर जाने की कोशिश कर रहा था महिला ने बीच में अपना पैर अड़ा दिया जिससे बच्चा जोर से पेट के बल गिर गया।
बच्चे ने अपनी मां को कहा कि किसी ने उसे गिराया है। मां ने जैसे ही रेस्टोरेंट का CCTV फुटेज देखा तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं जिसके बाद बच्चे की मां ने पुलिस को कॉल किया। पुलिस ने बताया कि ऐसे में महिला पर 10 दिन की जेल और हजार युआन का जुर्माना लगता है लेकिन महिला 7 महीने की प्रेग्नेंट है इस वजह से उसे जेल नहीं भेजा गया।