महिला ने 3 साल की बच्ची को रेलवे-ट्रैक पर दिया धक्का, देखें Video

Edited By Tanuja,Updated: 31 Dec, 2022 05:40 PM

woman pushed 3 year old onto max train tracks

एक महिला ने 3 साल की बच्ची को रेलवे ट्रैक पर धकेल दिया। घटना 28 दिसंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 29 दिसंबर को आरोपी...

न्यूयार्कः एक महिला ने 3 साल की बच्ची को रेलवे ट्रैक पर धकेल दिया। घटना 28 दिसंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 29 दिसंबर को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरान करने वाला यह वीडियो  अमेरिका के पोर्टलैंड शहर से  सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची अपनी मां के बाजू में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार कर रही है। तभी पीछे बेंच पर बैठी एक महिला उठती है और उसे धक्का दे देती है। इसके बाद बच्ची पटरियों पर गिर जाती है।

 

घटना के तुरंत बाद आस-पास खड़े लोग मदद के लिए आगे आते हैं और बच्ची को बचा लेते हैं। घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि जिस वक्त बच्ची को धक्का दिया गया उस समय कोई ट्रेन नहीं आ रही थी। एक अधिकारी ने कहा- बच्ची के पेट और सिर पर चोट आई है। उसे फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति नॉर्मल बताई। पुलिस के अनुसार 28 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली की एक महिला ने 3 साल की बच्ची को रेलवे ट्रैक पर धकेल दिया। वे तुरंत प्लेटफॉर्म पर पहुंचे व CCTV कैमरे की जांच की। फुटेज के आधार पर 29 दिसंबर को 32 साल की आरोपी ब्रियाना वर्कमैन को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल वो पुलिस कस्टडी में ही है। हालांकि उसने बच्ची को धक्का देने की वजह नहीं बताई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस ने आरोपी ब्रियाना वर्कमैन की ये तस्वीर जारी की है। उसे हमला करने, लापरवाही से दूसरे व्यक्ति की जान खतरे में डालने जैसे आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला को पहले भी कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा- ब्रियाना वर्कमैन का क्रिमिनल बैकग्राउंड रहा है। 2013 में उसके पास से हैरोइन (ड्रग्स) बरामद की गई थी। कोर्ट के डॉक्यूमेंट्स से पता चला की उसका कोई घर नहीं है। जून 2021 में उसने एक शख्स को मारने की कोशिश भी की थी। शख्स ने उसे ब्रेकफास्ट ऑफर किया था, जिसके बाद उसने उस शख्स पर चाकू से हमला कर दिया था। इसके बाद ब्रियाना को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!