आसिफ जरदारी अदालत में पेश, भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने मांगा रिमांड

Edited By Tanuja,Updated: 11 Jun, 2019 01:51 PM

zardari produced before court anti graft body seeks physical remand

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को देश की भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने मंगलवार यहां की जवाबदेही अदालत में पेश किया और अदालत से उनकी हिरासत की मांग की

इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को देश की भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने मंगलवार यहां की जवाबदेही अदालत में पेश किया और अदालत से उनकी हिरासत की मांग की। एक दिन पहले ही उन्हें फर्जी बैंक खाता मामले में उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में उनकी जमानत याचिका खारिज कर देने के बाद पुलिस एवं महिला अधिकारियों के साथ गई पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की टीम ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष को गिरफ्तार किया।

मंगलवार को उनके वहां पहुंचने से पहले डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने पूर्व राष्ट्रपति की मेडिकल जांच की। एनएबी के सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए जाने के लिए जरदारी शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट पाए गए। जरदारी (63) और उनकी बहन पर अवैध रूप से हासिल किए गए धन को पाकिस्तान के बाहर भेजने के लिए फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल करने का आरोप है। एनएबी के अधिकारियों के अनुसार दोनों ने इन कथित फर्जी बैंक खातों की जरिए 15 करोड़ रुपए की लेन देन की थी। एनएबी ने रविवार को उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!