सीमा पर युद्ध जैसे हालात, बार्डर के गांव खाली करने के आदेश

Edited By ,Updated: 27 Oct, 2016 10:14 AM

jammu and kashmir pakistan ceasefire violations

सीमा पर युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। प्रशासन ने बुधवार सुबह बार्डर एरिया के कई गांवों को खाली करने के आदेश दिए हैं।

जम्मू: सीमा पर युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। प्रशासन ने बुधवार सुबह बार्डर एरिया के कई गांवों को खाली करने के आदेश दिए हैं। पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गत देर रात फिर भारतीय सीमा क्षेत्र अार्निया के विभिन्न गांवों को अपना निशाना बनाया। पाक ने गत रात कस्बा अार्निया के विभिन्न वार्डों व गांव चंगिया, तरेवा, कोटला आदि में मोर्टार शैल दागे। इन मोर्टार शैलों से जान का नुक्सान नहीं हुआ, मगर जहां चंद शैल पड़े वहां काफी नुक्सान देखने को मिला। मकान तो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

सभी निजी व सरकारी स्कूल बंद
गांव तरेवा में बरयाम सिंह के घर पर पड़े मोर्टार शैल से उसकी गाय व घोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। पाकिस्तान द्वारा गत देर रात अार्निया क्षेत्र में की गई गोलीबारी को देखते हुए तहसीलदार अार्निया द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार अगले आदेश तक निजी व सभी सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

अब्दुल्लिया पोस्ट पर 4 राऊंड फायर
वहीं पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय चौकियों को भी निशाना बनाते हुए आर.एस. पुरा सैक्टर में भारी गोलीबारी की है, जिसका बी.एस.एफ. ने प्रभावशाली ढंग से जवाब दिया। वहीं प्रशासन ने ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार सुबह बार्डर एरिया के कई गांव खाली करने के आदेश दिए हैं। पाकिस्तान की ओर से आज दोपहर को अब्दुल्लिया पोस्ट पर 4 राऊंड फायर किए गए। वहीं सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों पर शरण ले ली है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!