रामबन में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग फिर बंद, 3 हजार वाहन फंसे

Edited By rajesh kumar,Updated: 15 Nov, 2019 04:57 PM

jammu srinagar highway closed again due landslide ramban

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन के कारण शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग अवरुद्ध हो गया जिससे 3000 वाहन फंस गए। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 270 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग कश्मीर को देश के दूसरे इलाकों से जोड़ने वाला एकमात्र...

जम्मू: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन के कारण शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग अवरुद्ध हो गया जिससे 3000 वाहन फंस गए। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 270 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग कश्मीर को देश के दूसरे इलाकों से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है। जिले के डिगडोल इलाके में गुरुवार रात को हुए भूस्खलन से यह मार्ग अवरुद्ध हो गया था। 

PunjabKesari

अधिकारियों के अनुसार राजमार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर 3000 भारी वाहन और 300 हल्के वाहन फंसे हुए हैं। इलाके को साफ करने के लिए लोग और मशीनें तैनात कर दी गई हैं। पिछले सप्ताह बर्फबारी और भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से यह राजमार्ग तीन दिनों तक बंद था। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!