Edited By rajesh kumar,Updated: 11 Dec, 2019 02:47 PM
सेवानिवृत पुलिस कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश प्रशासन व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला मुख्यालय पर उन्होंने अपने हकों को लेकर नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की और चेतावनी दी कि अगर उनकी तमाम लंबित मांगों पर गौर न किया गया तो वे...
कठुआ(गुरप्रीत): सेवानिवृत पुलिस कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश प्रशासन व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला मुख्यालय पर उन्होंने अपने हकों को लेकर नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की और चेतावनी दी कि अगर उनकी तमाम लंबित मांगों पर गौर न किया गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
प्रधान सतपाल शर्मा ने कहा कि वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए गत करीब 3 साल पहले सरकार द्घारा जारी किया गया आर्डर उन्हें मंजूर नहीं है, क्योंकि इस आर्डर में पुराने सेवानिवृत कर्मियों को नजरअंदाज किया गया है। साल 1998 के बाद नियुक्त हुए सिपाहियों को पदोन्नित का लाभ मिले, लेकिन इन मांगों पर गौर नही किया जा रहा है जिसके चलते वे प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने तमाम सेवानिवृत कर्मियों से अपने हकों को लेकर एकजुटता का आह्वान किया है।