पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण राजौरी में जेसीओ घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Dec, 2017 11:36 PM

jco injured in rajouri due to ceasefire violation of pakistan

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के निकट भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी बलों द्वारा गोलीबारी करके किये गये संघर्ष विराम उल्लंघन में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) घायल हो गया।

जम्मू: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के निकट भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी बलों द्वारा गोलीबारी करके किये गये संघर्ष विराम उल्लंघन में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) घायल हो गया।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम राजौरी के नौशेरा सेक्टर के भवानी इलाके में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तानी जवानों ने गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक जेसीओ सूबेदार घायल हो गया। जेसीओ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

खबर में बताया गया है कि स्नाइपर से गोलीबारी में वह घायल हो गया था। इससे पहले सात दिसंबर की रात को पुंछ सेक्टर के दिगवार इलाके में नियंत्रण रेखा में पाकिस्तानी सेना की तरफ से बिना किसी उकसावे के छोटे, स्वचालित हथियारों और मोर्टार से की गई अंधाधुंध गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

आठ दिसंबर को भी पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले में नौशेरा सेक्टर के कलाल, लाम और जनगढ़ उप संभागों में गोलीबारी की। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तानी जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर इस साल अक्तूबर तक 724 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!