डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे टूटकर 75.35 प्रति डॉलर पर

Edited By Updated: 19 Oct, 2021 09:19 AM

pti maharashtra story

मुंबई, 18 अक्टूबर (भाषा) प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 75.35 प्रति डॉलर...

मुंबई, 18 अक्टूबर (भाषा) प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 75.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरू में स्थिर खुला तथा कारोबार के दौरान यह 75.24 से 75.38 रुपये के दायरे में रहा और अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की हानि के साथ 75.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बृहस्पतिवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 75.26 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को ‘दशहरा’ के मौके पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत बढ़कर 94.12 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रच्चे तेल का दाम 1.11 प्रतिशत बढ़कर 85.80 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 459.59 अंक की तेजी के साथ 61,765.59 अंक पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में मजबूत बढ़त को नजरअंदाज करते हुए रुपये की सप्ताह में कमजोर शुरुआत हुई, क्योंकि व्यापारियों ने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी ट्रेजरी आय को अधिक महत्व दिया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!