अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे टूटा

Edited By Updated: 21 Jun, 2022 10:29 AM

pti maharashtra story

मुंबई, 21 जून (भाषा) विदेशी कोषों की लगातार निकासी और डॉलर की मजबूती के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे गिरकर 78.04 पर आ गया।

मुंबई, 21 जून (भाषा) विदेशी कोषों की लगातार निकासी और डॉलर की मजबूती के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे गिरकर 78.04 पर आ गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 78 पर खुला, फिर कमजोर रुख के साथ 78.04 तक गिर गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया सोमवार को सात पैसे की तेजी के साथ 77.98 पर बंद हुआ था।
इसबीच वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.91 प्रतिशत गिरकर 115.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.32 पर था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!