Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Nov, 2017 05:16 PM
मंगलवार को शहर के नरवाल क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं।
जम्मू: मंगलवार को शहर के नरवाल क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी दुश्मनी के चलते रंजीत सिंह पर कथित तौर पर हमला किया गया। अपने बचाव में रंजीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोलियां चला दी। गोलीबारी में राजवीर सिंह नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई।
शूटआउट में रंजीत सिंह का बेटा भी घायल हुआ है और उसके साथ ही दो अन्य लोगों को भी गोलियां लगी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज की छानबीन शुरू कर दी है।