Edited By Monika Jamwal,Updated: 22 Jun, 2020 02:46 PM
जम्मू-कश्मीर में कोविड-१९ के १२२ नये मामले सामने आये जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण की कुल संख्या 5,956 हो गई।
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 122 नये मामले सामने आये जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण की कुल संख्या 5,956 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनमें से 20 मामले जम्मू क्षेत्र के हैं, जबकि 102 लोग कश्मीर में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को सामने आए मामलों में 41 लोग ऐसे हैं, जो हाल ही में दूसरी जगहों से केंद्र शासित प्रदेश लौटे थे। केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 82 लोगों की मौत हुई है।