Edited By Anu Malhotra,Updated: 21 Apr, 2026 11:19 AM

European MNC Emplyee Work: एक भारतीय कर्मचारी का Reddit पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख हर कोई यही चाह रहा है कि काश हमारे पास बी ऐसी ही नौकरी होती। दरअसल, यूजर ने अपनी Reddit पोस्ट एक यूरोप-बेस्ड मल्टीनेशनल कंपनी...
European MNC Emplyee Work: एक भारतीय कर्मचारी का Reddit पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख हर कोई यही चाह रहा है कि काश हमारे पास बी ऐसी ही नौकरी होती। दरअसल, यूजर ने अपनी Reddit पोस्ट एक यूरोप-बेस्ड मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में अपने काम के अनुभव को साझा किया है। इस पोस्ट में उसने अपने ऑफिस के Flexible Timing, कम तनाव वाले माहौल और सीखने पर फोकस करने वाली work culture की जमकर तारीफ की है।
Flexible Office Timing और कम दबाव वाला माहौल
कर्मचारी ने अपनी अनुभव शेयर कर बताया, “मैं यूरोप स्थित एक बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता हूँ और यहां जीवन बहुत अच्छा है। ऑफिस का समय बहुत Flexible है, कागज़ पर तो सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक है, लेकिन मैं और मेरे कई सहकर्मी दोपहर 2 बजे ऑफिस आते हैं और शाम 5 बजे घर से निकलते हैं।” इसके बावजूद काम पर कोई दबाव नहीं बनाया जाता। उसका कहना है कि काम को Sprint और Limited Tasks के आधार पर बांटा जाता है, जिससे workload ज्यादा महसूस नहीं होता और काम तय सीमा में पूरा किया जा सकता है।
Learning और Upskilling का मौका
पोस्ट में उसने यह भी बताया कि काम जल्दी खत्म होने के बाद उसे नए skills सीखने और कोड को बेहतर समझने का समय मिलता है। वह एक नए प्रोजेक्ट (greenfield project) पर काम कर रहा है, जिससे उसे सीखने के कई मौके मिल रहे हैं।
Hybrid और Remote Work Culture
कंपनी में hybrid model है, जिसमें हफ्ते में 2-3 दिन ऑफिस जाना होता है, जबकि बाकी दिन work from home की सुविधा है। उसने यह भी बताया कि कई लोग इस नियम को बहुत सख्ती से फॉलो भी नहीं करते, फिर भी काम प्रभावित नहीं होता।
I feel so glad I work in a european company everyone I hear stories of people who work elsewhere.
by u/verymoodyik in developersIndia
इस पोस्ट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ यूजर्स ने कहा कि ऐसा work environment मिलना बहुत अच्छा है और इसमें लोग ज्यादा productive और relaxed रहते हैं। एक यूजर ने लिखा कि यूरोप की कंपनियां आमतौर पर work-life balance को ज्यादा महत्व देती हैं। वहीं कुछ लोगों ने चेतावनी भी दी कि यह हमेशा ऐसा नहीं रहता। उनका कहना था कि कई बार यह अच्छा माहौल सिर्फ तब तक रहता है जब तक प्रोजेक्ट पर दबाव या management change नहीं आता।
(Disclaimer: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर उपयोगकर्ताओं द्वारा साझा की गई पोस्ट पर आधारित है। )