कश्मीर: कमरे दो और छात्र सौ, ऐसा है बांदीपोरा का यह स्कूल

Edited By Updated: 24 Nov, 2021 02:25 PM

2 room school for hundred students in kashmir

कश्मीर में एक बार फिर खराब शिक्षा व्यवस्था का नजारा देाने को मिला।

श्रीनगर: कश्मीर में एक बार फिर खराब शिक्षा व्यवस्था का नजारा देाने को मिला। बांदीपोरा के करालपोरा का मीडिल स्कूल मात्र दो कमरों में चलाया जा रहा है। इस स्कूल पर करीब सौ छात्रों का भविष्य टिका है।


अविभावकों का कहना है कि स्कूल में न तो खेल का मैदान है और न ही बच्चों के बैठने की व्यवस्था। उनके अनुसार स्कूल में मा तीन कमरे हैं। एक कमरे में स्कूल आफिस है और दो कमरों में बच्चे बैठते हैं।
आठवीं कक्षा तक के इस स्कूल में करीब सौ छात्र पढ़ते हैं।गांव के लोगों के अनुसार उन्होंने कई बार अधिकारियों को इस बारे में ध्यान को कहा पर उनकी बात नहीं सुनी गई। अविभावक इफतकार के अनुसार कई लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिल करवा रहे हैं। 


बांदीपोरा के डीसी डा क्वैस अहमद ने कहा कि उन्होंने इस समस्या के बारे में संबंधित अधिकारियों को बताया है और जल्द ही इसे हल किया जाएगा।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!