26 मई : 2014 में शानदार जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने आज के ही दिन ली थी PM पद की शपथ

Edited By Seema Sharma,Updated: 26 May, 2019 11:31 AM

26 may  narendra modi took oath on the day of prime minister post

देश के लोकतांत्रिक इतिहास में 26 मई का विशेष महत्व है क्योंकि 2014 में शानदार चुनावी जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने आज ही के दिन देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख पर दर्ज

नई दिल्ली: देश के लोकतांत्रिक इतिहास में 26 मई का विशेष महत्व है क्योंकि 2014 में शानदार चुनावी जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने आज ही के दिन देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

  • 1739 : एक समय अफगानिस्तान भारत का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन मुगल सम्राट मोहम्मद शाह ने ईरान के नादिर शाह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिससे यह भारतीय साम्राज्य से अलग हो गया।
  • 1822 : नार्वे में गिरिजाघर में आग लगने से 122 लोगों की मौत।
  • 1926 : लेबनान ने संविधान अपनाया। 1957 :बम्बई :अब मुंबई: में जनता बीमा पॉलिसी की शुरूआत हुई।
  • 1969 : अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे।
  • 1973 : बहरीन ने संविधान अपनाया। 1983 : जापान में आए 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से 104 लोगों की मौत।
  • 1987 : श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।
  • 1991 : थाईलैंड में बैंकाक के निकट एक विमान हादसे में 223 लोगों की मौत।
  • 1999 : इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
  • 1999 : सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 318 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2000 : हिज्बुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाके दक्षिणी लेबनान से चले जाएंगे।
  • 2014 : नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!